प्रांतीय वॉच

सर्चिंग पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने बरसाईं गोलियां…असिस्टेंट कमांडर शहीद, मुठभेड़ जारी

Share this

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के अंतर्गत बीजापुर जिले से बड़ी खबर सामने निकलकर सामने आ रही है। मामला बीजापुर के बीहड़ इलाके बासागुड़ा थाना क्षेत्र का है। माओवादियों ने सर्चिंग पर निकले सुरक्षा बलों पर घात लगाकर हमला कर दिया है। अचानक हुए इस हमले में सर्चिंग टीम के CRPF असिस्टेंट कमांडर एसबी तिर्की को शहादत मिली है, वहीं एक जवान माओवादियों की गोलियों की चपेट में आकर घायल हो गए हैं, जिन्हें रेस्क्यूकर लिया गया है और उपचार के लिए अस्पताल रेफर किया गया है।

मिल रही जानकारी के मुताबिक आज सुबह सुरक्षाबल के जवान बीजापुर इलाके में सर्चिंग पर निकले थे। पहले से घात लगाए बैठे माओवादियों ने सुरक्षा बल के टुकड़ी के करीब पहुंचते ही अंधाधूंध गोलियों की बौछार कर दी। इससे पहले कि सुरक्षा बल के जवान मोर्चा संभाल पाते, असिस्टेंट कमांडर एसबी तिर्की को गोलियां लग गईं और वे शहीद हो गए। इसकी पुष्टि बीजापुर पुलिस अधीक्षक कमललोचन कश्यप ने की है।

जानकारी के मुताबिक, उसूर ब्लॉक के तिम्मापुर से लगे पुतकेल के जंगल में भारी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की खबर मुखबिर से जवानों को मिली थी। मुखबिर के इसी सूचना के आधार पर शनिवार सुबह CRPF के जवानों को सर्चिंग के लिए इसी जंगल में रवाना किया गया था। यहां माओवादी पहले से ही घात लगाए बैठे हुए थे। जवानों को आते देख माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि सुरक्षाबल के जवानों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षा बल के घायल जवान को उपचार के लिए बीजापुर जिला अस्पताल दाखिल किया गया है, वहीं शहीद असिस्टेंट कमांडर का पार्थिव शरीर जिला अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *