प्रांतीय वॉच

प्रदेश में यहाँ दो अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत, दो घायल, घंटो हुआ बवाल

Share this

जांगजीर-चांपा (jangjir-champa) में मंगलवार रात अलग-अलग हुए सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई। चांपा क्षेत्र में ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। इसके बाद गुस्साए लोगों ने ट्रैक्टर में आग लगा दी और शव को सड़क पर रख जाम कर दिया। वहीं शिवरीनारायण क्षेत्र (Shivrinarayan Kshetra) में ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों को कुचल दिया। एक युवक भी घायल है। दोनों जगह करीब दो-ढाई घंटे तक हंगामा चलता रहा।

जानकारी के मुताबिक, नगरदा के सुन्दरेली निवासी रोशन कंवर (25) पुत्र स्व घुरउ कंवर मंगलवार रात बाइक पर अपने एक दोस्त के साथ कहीं जाने के लिए निकला था। अभी वे ग्राम पोड़ी व सुन्दरेली के बीच पहुंचे थे कि एक ट्रैक्टर ने सामने से टक्कर मार दी। इसके चलते बाइक सवार दोनों युवक नीचे गिर पड़े और ट्रैक्टर ने रोशन को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक घायल हो गया। उसे स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

आक्रोशित लोगों ने ट्रेक्टर में लगाई आग

हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। इससे आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर में आग लगा दी। जानकारी पर परिजन भी पहुंच गए। इसके बाद शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। करीब ढाई घंटे तक हंगामा चलता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस के साथ ही तहसीलदार, और SDM चांपा आरपी आंचला भी पहुंचे। मौके पर परिजनों को 25 हजार की तात्कालिक सहायता दी गई। इसके बाद लोग हटे। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार का इकलौता बेटा और मां का सहारा था।

यहाँ ट्रक ने दो युवकों को कुचला 

वहीं शिवरीनारायण‎ क्षेत्र के देवरी मोड़ पर भी मंगलवार देर रात एक ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों को कुचल दिया। हादसा करीब 8.45 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे। इसके बाद ट्रक ने दो युवकों को कुचल दिया, जबकि तीसरा दूर गिरने के कारण बच गया। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग निकला। मृतक युवकों में सागर यादव (19) और रितेश खूंटे (18) हैं। वहीं परमनाथ साहू (18) घायल‎ है। तीनों युवक देवरी के ही रहने वाले थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *