प्रांतीय वॉच

लोरमी के युवा रक्तदान करके बचा रहे आम जनता कि जान

Share this

लोरमी ब्यूरो (धनंजय दुबे ) | कहते हैं कि मानवता की राह पर चलने वाले कभी अकेले नहीं उनकी सहायता स्वयं भगवान करते हैं कुछ इन्हीं बातों पर यकीन करके लोरमी नगर की समाजसेवी टीम नारायण सेवा संस्थान शाखा लोरमी के समाजसेवी लगातार रक्तदान करके लोगों की जान बचाने का काम कर रहे हैं टीम के संयोजक मुकेश जायसवाल मोदी ने बताया कि लोरमी की 50 बिस्तर सरकारी अस्पताल में आये दिन डिलवरी पेसेंट महिला के परिजन रक्त के लिए काफी परेशानी का सामना करते हैं एवं अन्य मरीज जिन्हें रक्त की आवश्यकता होती हैं उन्हें भी इन्हीं समस्याओं से गुजरना पड़ता है इन लोगों की मदद करने के एवं  मानवता की राह पर लोगों को जोड़ने के लिए हमारी टीम ने 100 लोगों की जानकारी ब्लड ग्रुप पता मोबाइल नंबर सहित बनाकर ब्लड डायरी नामक बुक बनाकर लोगों की लगातार मदद किया जा रहा अभी तक 23 लोगों की रक्तदान करके हमारी टीम ने जान बचाने का काम किया है एवं आगे भी यह सेवा का काम जारी रहेगा इस नेक काम में छत्रपाल जायसवाल सावन डड़सेना नरेश जायसवाल योगेश ढीमर कीर्ति जायसवाल दीपक साहू पंकज, विक्की , सत्या, दादू, हितेश नीरज, बजरंग, मनीश गणेश एवं अन्य कार्यकर्ता इस नेक काम में लगे हुए हैं। टीम के सभी लोगों ने लोगों को रक्तदान करने के आह्वान किया एवं रक्तदान के लिए जागरूक रहने की बात कही है |

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *