प्रांतीय वॉच

सत्ता में बैठे रसुखदारों का अपराधियों का संरक्षण दिखाई दे रहा है : अमर अग्रवाल

Share this

कमलेश लहोतरे बिलासपुर । पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमर अग्रवाल ने जिले में बढ़ते अपराध पर कहा कि कांग्रेस सरकार और नेता बिलासपुर जिले की जनता का अमन चैन खत्म करना चाहती है
भाजपा नेता अमर अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के साथ ही बिलासपुर जिले में जिस तेजी से अपराध बढ़े है।  निश्चित रूप से चिंता का विषय है। घटनाओं को देखकर मन दुखी हो गया है। दो माह के भीतर जिस तेजी से अपराधिक घटनाओं की बाढ़ आयी है। वह दिल दहला देने के लिए बहुत है। अब से पहले बिलासपुर में अपराधियों का इतना बोलबाला नहीं था।

अमर अग्रवाल ने चिंता व्यक्त करते कहा कि
कि प्रतिदिन हत्या, डकैती, लूटमार, अपहरण की घटना हो रही है। घटनाओं को देखे तो कहीं न कहीं वर्तमान समय
सत्ता में बैठे रसुखदारों का अपराधियों का संरक्षण दिखाई दे रहा है। शासन-प्रशासन पूर्ण रूप से घटनाओं और बढ़ते अपराध को रोकने में गंभीर नहीं है।

अपराधियों पर कोई लगाम नहीं है। बेखौफ होकर खुलेआम घटनाओं को अंजाम दे रहे है। प्रदेश  और बिलासपुर की जनता में दहशत है। अब से पहले बिलासपुर में ऐसी जघन्य घटनाएं कभी नहीं देखने को मिली हैं। भले ही पुलिस प्रशासन अपराधियों का पता लगा लेती है। लेकिन अपराध रोक नहीं पा रही है। आए दिन हो रही घटनाओं को अगर रोका नहीं गया, तो वह दिन दूर नहीं जब प्रदेश अपराधियों का अड्डा बनकर देश के इतिहास में नाम कमाएगा।

पूर्व मंत्री
भाजपा के वरिष्ठ अमर अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार पूर्ण रूप से विफल हो चुकी है। प्रदेश की जनता
के साथ-साथ बिलासपुर जिले की जनता का भी मन इस कांग्रेस सरकार की कारगुजारियों से दुखी है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *