नवधा रामायण के महाआरती में शामिल हुए नगर प्रधान
संजय महिलांग/ नवागढ़। दर्री पारा नवागढ़ में आयोजित नवधा रामायण के कार्यक्रम में नवागढ़ नगर प्रधान विकास धर दीवान महाआरती में शामिल हुए। उन्होंने उपस्थित श्रद्घालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि राम और रामायण हमारे जीवन का सार और आधार है। रामायण हमें सत्य के मार्ग पर चलने की सीख देता है, अंधरे से प्रकाश की तरफ ले जाता है, हमें बुराई से अच्छाई की तरफ ले जाने की प्रेरणा देता है। रामायण हमारे जीवन में धर्म और संस्कृति के आधार पर हमें विचारवान होने की प्रेरणा देता है। रामायण में भगवान राम का पूरा जीवन चरित्र सम्पूर्ण समाज के लिए प्रेरणादायी है।
दीवान ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूमि धर्म प्रधान भूमि है इतिहास में यह अंकित है कि माता कौशिल्या यहां की है। यह भूमि संतो, मनिषियों, महात्माओं एवं ऋषियों की भूमि है। गांव-गांव में बड़ी संख्या में होने वाले धार्मिक कार्यक्रम हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है।
उन्होंने कहा कि दर्री पारा नवधा रामायण का मंच नवागढ़ की परम्परागत बढ़ा मंच रहा है, भविष्य में इसे और भी भव्य स्वरूप देने का प्रयास होगा। उन्होंने कहा नगर व क्षेत्र के धार्मिक व सामाजिक आयोजन में कोई राजनीति नही होगी, सबमिलकर एक भव्य स्वरूप के लिए काम करेंगे।
इसके दर्री पारा में नवधा स्थल पहुंचने पर नगर प्रधान दीवान का आयोजन समिति के सदस्यों ने श्रीफल भेंटकर स्वागत किया। दीवान ने सर्वप्रथम विधिवत रूप से श्रीफल चढ़ाकर भगवान की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर भाजपा एससी मोर्चा प्रदेश महामंत्री दयावंत धर बांधे, पार्षद लता जायसवाल, पार्षद टिकम गोस्वामी, गोलू सिन्हा, पूर्व नप अध्यक्ष गिरेन्द्र महिलांग, राजेन्द्र मिश्रा, श्रीकांत ठाकुर, सुरेश निषाद,अश्वनी साहू, तनु दीवान, हेमा यादव, राजा खान, धनीराम निर्मलकर, अवतार यादव, कृष्णकुमार यादव, रामचेत पाल, चैनु यादव, कलीराम यादव, विनोद मिश्रा, खेलन यादव सहित भक्तजन उपस्थित रहे।

