तापस सन्याल रायपुर। बढ़ते कदम संस्था पारस नगर देवेंद्र नगर में आज कम दर शुल्क पर फीजियो थेरेपी औषधालय का लोकार्पण संस्था के विशेष आमंत्रण पर उत्तर विधायक एवं छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा जी द्वारा किया गया इस शुभ अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों सहित सिंधी समाज के विशिष्ट जनों की विशेष उपस्थित सराहनीय रही । ज्ञात हो की पूर्व में बढ़ते कदम संस्था द्वारा संचालित गरीब बच्चों के लिए निःशुल्क कम्प्यूटर क्लास के अतिरिक्त कक्ष हेतु विधायक जी राशि स्वीकृत कर चुके है जिससे भवन निर्माणाधीन है ,इस अवसर पर सुनील नरवानी, धनेश मतलनी, इंद्र कुमार दौड़वानी, अमर लखवानी, राज कुमार तरवानी,राज कुमार मंगतानी, बंटी जुमनानी, राजू झामनानी रवि केश्वनी, किशोर पंजवानी उपस्तिथ थे
उत्तर विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा की विशेष उपस्थिति में बढ़ते कदम संस्था की अभिनव पहल

