छत्तीसगढ़, CHHATTISGARH रायपुर। दुनिया में आज हर कोई खुद का घर चाहता है। महंगाई इतनी बढ़ गई है की राजधानी में तो मिलना भी मुश्किल है। Right Age To Buy House: अपने घर (Home) का सपना कभी पुराना नहीं होता. हर व्यक्ति अपना घर खरीदने के लिए खासी जद्दोजहद करता है. कोरोना काल में तो घर खरीदने की मांग जमकर रही. वहीं कोरोना ने महंगाई बढ़ाई है. इससे कंस्ट्रक्शन मटैरियल की कीमतें बढ़ी हैं और आने वाले समय में भी बढ़ेंगी. इससे लोगों के मन में यह बड़ा सवाल है कि वे घर कब खरीदें.
वित्तीय हालात भी हैं अहम :
वैसे तो यह व्यक्ति के वित्तीय हालात तय करते हैं कि वह कब घर खरीदे. डाउन पेमेंट से लेकर मोटी EMI तक चुकाने के लिए अच्छी-खासी फायनेंशियल प्लानिंग की जरूरत होती है. लेकिन विशेषज्ञ घर खरीदने की सही उम्र के बारे में बताते हैं. यदि इस उम्र में घर खरीद लिया जाए तो व्यक्ति को कई बड़े फायदे मिलते हैं.
25 से 30 की उम्र में मिलता है सबसे ज्यादा फायदा :
आर्थिक ECONOMIC क्षेत्र के जानकार कहते हैं कि यदि व्यक्ति 25 की उम्र में घर खरीदने के लिए सक्षम है, तो इससे बेहतर कोई चीज नहीं हो सकती है. फिर भी लोग आमतौर पर 40 की उम्र तक में भी होम लोन (Home Loan) लेकर घर खरीदते हैं. लेकिन घर खरीदने की सही उम्र की बात करें तो 25 से 30 साल के बीच की उम्र सबसे सही है. इससे वह होम लोन पर सबसे ज्यादा फायदा उठा सकता है.

