देश दुनिया वॉच

प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह 11.30 बजे ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित करेंगे

Share this

 

– लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सदन के सुचारू कामकाज को सुनिश्चित करने के लिए बुलाएंगे सर्वदलीय बैठक

– राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू सदन के सुचारू कामकाज को सुनिश्चित करने के लिए वर्चुअली सर्वदलीय बैठक बुलाएंगे।

– नई दिल्ली स्थित राजघाट पर सुबह 9:45 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 74वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सर्व धर्म प्रार्थना

– टीआरएस अध्यक्ष और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव हैदराबाद स्थित प्रगति भवन में टीआरएस संसदीय दल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

– वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद शहर के कासगंज और अमृतपुर निर्वाचन क्षेत्रों में करेंगे प्रचार

– वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन रैलियों को संबोधित करने जाएंगे गोवा

– कोविड मामलों में वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए केरल में रविवार को लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध होंगे लागू

– ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 के पुरुष एकल फाइनल में राफेल नडाल और दानिल मेदवेदेव के बीच मुकाबला

– देश भर में मनाया जाएगा शहीद दिवस

– विश्व कुष्ठ उन्मूलन दिवस.

नई दिल्‍ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) रविवार को सुबह 11:30 बजे अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’  (Mann Ki Baat) के 85वें एपिसोड के जरिये देश को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा, “इस महीने की मन की बात 30 तारीख गांधीजी को उनकी पुण्यतिथि पर स्मरण करने के बाद सुबह 11:30 बजे शुरू होगी.” इस साल मन की बात का पहला एपिसोड आज प्रसारित किया जाएगा.  देश भर में अलग-अलग जगहों पर लोगों को इसे सुनने के लिए भाजपा की ओर से विशेष तैयारी की गई है.

पीएम मोदी का संबोधन शहीद दिवस पर आ रहा है, शहीद दिवस देश की स्वतंत्रता के लिए महात्‍मा गांधी के योगदान का सम्मान करने के लिए उनकी पुण्यतिथि पर मनाया जाता है. पिछले साल पीएम मोदी ने 26 दिसंबर को मन की बात को संबोधित किया था, जिसमें उन्होंने कोरोना वायरस समेत कई विषयों पर बात की थी.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *