देश दुनिया वॉच

आज ही के दिन हुई थी महात्मा गांधी की हत्या…जानिए कितने लोग पाए गए थे दोषी

Share this

नई दिल्ली। वो तारीख भी आज की ही तरह 30 जनवरी थी। साल 1948 था। आजादी मिले एक साल भी नहीं हुआ था। हर रोज की तरह महात्मा गांधी बिरला हाउस में प्रार्थना सभा करने वाले थे। हर रोज शाम को 5 बजे गांधीजी प्रार्थना सभा करते थे, लेकिन 30 जनवरी 1948 को इसमें कुछ देरी हो गई। गांधीजी कुछ देर बाद अपने कमरे से बाहर निकले। उन्हें दोनों पौत्रियां मनु और आभा गांधी सहारा देकर प्रार्थना सभा की जगह पर ले जा रही थीं। इतने में ही एक व्यक्ति गांधीजी के पास पहुंचा और उनके पैर छूने लगा। आभा गांधी ने उस शख्स से कहा कि देर हो गई है और वो बापू की प्रार्थना सभा में और देर न कराए।

godse

आभा की बात सुनकर युवक थोड़ा पीछे हटा, गांधीजी ने एक और कदम बढ़ाया ही था कि उस व्यक्ति ने अपनी जेब से बैरेटा पिस्टल निकाली और एक के बाद एक तीन फायर कर दिए। गांधीजी नीचे गिर पड़े। उनके सीने और पेट में गोलियां लगी थीं। उन्हें लोग उठाकर पीछे के कमरे में ले गए। थोड़ी देर में इत्तिला मिलने पर डॉक्टर पहुंचे, लेकिन तब तक बापू मौन हो चुके थे। उनका निधन हो चुका था। उधर, नाथूराम गोडसे ने गांधीजी पर तीन गोलियां चलाने के बाद पिस्टल पकड़े अपने हाथ नीचे कर लिए। मौके पर मौजूद एक पुलिसकर्मी ने उससे पिस्टल ले ली और कुछ लोगों की मदद से नाथूराम को हिरासत में ले लिया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *