पॉलिटिकल वॉच प्रांतीय वॉच

EXCLUSIVE :- बस्तर जिले के जगदलपुर में स्थित लाल बाग मैदान में झीरम घाटी कांड में शहीद 17 कांग्रेसी नेताओं की प्रतिमा स्थापित की जाएगी

Share this

(जगदलपुर ब्यूरो ) | छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के झीरम घाटी हादसे में हुए शहीदों की स्मृति में जगदलपुर शहर के लाल बाग मैदान में एक स्मारक बनवाया जा रहा है | जिसमें झीरम घाटी कांड के 17 कांग्रेसी शहीद नेताओं की प्रतिमा स्थापित की जाएगी इसके अलावा अन्य लोगों के नामों के शिलालेख भी लगाए जाएंगे |

उल्लेखनीय है कि 25 मई 2013 को नक्सली हमले में कांग्रेस के 17 बड़े नेता शहीद हुए थे जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री , पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता विद्याचरण शुक्ल , बस्तर टाइगर एवं जगदलपुर विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र कर्मा , वरिष्ठ कांग्रेस नेता नंद कुमार पटेल , उनके सुपुत्र दिनेश पटेल , और अन्य कांग्रेसियों सहित 32 लोगों की शहादत हुई थी | कलेक्टर बस्तर रजत बंसल से मिली जानकारी के अनुसार 3434 करोड़ की लागत से झीरम और नेहरू मेमोरियल का निर्माण कराया जा रहा है | इस साल झीरम घाटी कांड की 9वीं बरसी है |

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *