प्रांतीय वॉच

धन्वंतरी मेडिकल खुलवाने के लिए कलेक्टर लिखा पत्र , नगर की जनता हो रही परेशान

Share this

दल्लीराजहरा ब्यूरो (इमरान अहमद ) | नगर के वार्ड क्रमांक 11, 15 एवम 14 के समस्त वार्डवासियों द्वारा जिला कलेक्टर बालोद को पत्र लिखते हुए मांग की है जिसमे बताया गया कि छ. ग. राज्य सरकार द्वारा राज्य की जनता के लिये आधे मूल्य पर जेनेरिक दवाइयों को उपलब्ध कराने का फैसला लिया गया था | जिसके बाद राज्य ने लगभग सभी जगहों पर धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर की शुरुआत कर चुकी हैं |

परन्तु दल्लीराजहरा नगर में वर्तमान समय तक उक्त मेडिकल स्टोर की शुरुआत नही हो रही हैं | जिला प्रशासन द्वारा दल्लीराजहरा के वार्ड क्र. 15 जे. पी. के खटाल के पास स्थित नगर पालिका के सामुदायिक भवन में श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर की तैयारी लगभग पूर्ण हो चुकी हैं। उक्त मेडिकल के चालू होने से आसपास की जनता को लाभदायी होगी | मेडिकल स्टोर खुलवाने अविलंब कार्य की मांग की गई है |

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *