
दल्लीराजहरा (ईमरान अहमद ) | भाजपा अनुसूचिति जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय के निर्देशानुसार पर आज भाजपा अनु. जा. मो. जिला बालोद की जिलाध्यक्ष मालती जोशी व भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविन्द वाधवानी के आह्वान पर भाजपा मंडल अध्यक्ष चन्द्रकान्त चोपड़े (बंटी) के नेतृत्व में आज अटल योग सदन में महात्मा गांधी की 74वी पुण्यतिथि मनाया गया। भाजपा अनु. जा. मो. के नगर अध्यक्ष चन्द्रकान्त चोपड़े (बंटी) ने 74वीं पुण्यतिथि पर आज उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके आदर्श विचारों को और अधिक लोकप्रिय बनाने का हमारा सामूहिक प्रयास है महात्मा गांधी जी ने हर भारतीय के हृदय में स्वदेशी, स्वभाषा और स्वराज की अलख जगाई. उनके विचार और आदर्श सदैव हर भारतवासी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे आज पूज्य बापू की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि देता हु। साथ ही भाजपा अनु. जा. मो. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हितेश कुमार ने बताया कि आज पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 74वीं पुण्यतिथि मना रहा है आज का दिन इतिहास में देश को सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए आजादी दिलाने वाले प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी मोहनदास करमचंद गांधी की पुण्यतिथि के तौर पर हमेशा के लिए दर्ज है साल 1948 में आज के दिन ही यानी 30 जनवरी के दिन ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी यही कारण है कि देशवासी आज के खास दिन को शहीद दिवस के तौर पर मनाया जा रहा है |

इस पूरे कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा मंडल महामंत्री महेन्द्र सिंह , रमेश गुजर , एम. एस. श्रीजीत , सन्नी लोढा , भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष काशिम कुरैशी , अल्पसंख्यक मोर्चा नगर अध्यक्ष दमनदीप सिंह , भाजपा अनु. जा. मो. मंडल महामंत्री अनिल जामुरिया , मंत्री भागवत खुटे , उपाध्यक्ष संदीप गौतम , जिला कार्यसमिति सदस्य सागर गनिर , जिला मंत्री राकेश कोसरे आदि भाजपा अनुसूचिति जाति मोर्चा जेष्ठ श्रेष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्तागण शामिल हुवे |
