बलरामपुर पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के निर्देश पर
जिले के चलगली थाना क्षेत्र में डकैती की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है |
मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मीडिया के लोगों को घटना की जानकारी प्रेस वार्ता के माध्यम से दि
अफताब आलम/ बलरामपुर/ बलरामपुर जिले के चलगली पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत 12 जनवरी को रात्रि पाँच छः की संख्या में अज्ञात नकाबपोश बंदूकधारी व्यक्तियों द्वारा जान से मारने की धमकी देकर घर में रखे सोना चांदी व नगरी रुपए डकैती कर ले गए जिसकी सूचना कमलेश गुप्ता निवासी मानपुर के द्वारा मोबाइल से थाना प्रभारी चलगली सुनील तिवारी को दी, घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सुनील तिवारी ने घटनास्थल ग्राम मानपुर पहुंचकर मौके पर प्रार्थी कमलेश गुप्ता से पूछताछ कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया, घटना की जानकारी थाना प्रभारी ने पुलिस अधीक्षक बलरामपुर रामकृष्ण
साहू को देते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपियों की तलाश जारी कर दी, मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी ने आरोपियों को घेरा बंदी कर पकड़ने में सफलता हासिल की, आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 04/22 धारा 395,120 (बी) भारतीय दंड विधी 25,27 आर्म्स एक्ट की तहत कार्यवाही करते हए घटना में उपयोग किया गया हथियार 2 नग 315 बोर सिंगल बैरल एक झंडा तथा एक नग टागी एवं लूट किए गए नगदी रकम ₹5000 हजार पेश किए गए इस कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर सुशील नायक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर ऑपरेशन प्रशांत कतलम एवं अनुविभागीय अधिकारी वाड्रफनगर नगर के साथ चलगली थाना के स्टाफ मौजूद थे |

