सुकमा ब्यूरो (बालकृष्ण मिश्रा ) | जिला प्रशासन सुकमा के मार्गदर्शन में आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर संपूर्ण जिले के शैक्षणिक संस्थाओं, छात्रावासों में सूर्य नमस्कार का आयोजन दिनांक 01जनवरी,2022 से किया जा रहा है | यह आयोजन 07 फरवरी,2022 तक प्रतिदिन किया जाना है | सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिदिन संस्थाओं में 13 सूर्य नमस्कार किया जाना है |
जिला कलेक्टर सुकमा विनीत नंदनवार (आईएएस) के निर्देशन में भारतीय संस्कृति को योग के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सूर्य नमस्कार का आयोजन किया जा रहा है |
सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुकमा कोंटा छिंदगढ़ को निर्देशित किया गया है कि निर्धारित अवधि तक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन कर सफल बनाना सुनिश्चित करें |