प्रांतीय वॉच

क्षेत्रीय मुख्यालय दुर्ग में गणतंत्र दिवस समारोह का किया आयोजन

Share this

उत्कृष्ट कार्य हेतु जिला स्तर पर 01 एवं क्षेत्रीय स्तर पर 06 कर्मचारियों को मिला सम्मान
तापस सन्याल दुर्ग। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड दुर्ग के क्षेत्रीय मुख्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। रायपुर नाका स्थित क्षेत्रीय मुख्यालय के प्रांगण में आयोजित इस समारोह में दुर्ग क्षेत्र के मुख्य अभियंता  एम.जामुलकर ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। उन्होंने इस अवसर पर देश के महान बलिदानी सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। समारोह में  जामुलकर द्वारा पॉवर कंपनीज के अध्यक्ष महोदय के उदबोधन का वाचन करते हुए विभागीय कार्यों की प्रगति के विषय में अवगत कराया गया। इस अवसर उत्कृष्ट कार्य करने वाले दुर्ग क्षेत्र के छः कर्मचारियों को सम्मानित भी किया।
कार्यक्रम में मुख्य अभियंता द्वारा क्षेत्रीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले लाइन सहायक श्रेणी-दो श्री बिसहत राम वर्मा एवं  प्रवीण मेंडे, लाइन सहायक श्रेणी-एक  आनंद राम सिन्हा, परिचारक श्रेणी-दो (लाइन)  मोरध्वज सोनबरसा,  दिनेष कुमार निशाद एवं  गौकरण पटेल को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र, 05 हजार रुपए एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि बोरसी जोन में पदस्थ लाइन मेन  राजेन्द्र चंद्रवंशी को जिला प्रशासन द्वारा पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में जिले में उत्कृष्ट कार्य हेतु माननीय प्रभारी मंत्री एवं जिला कलेक्टर दुर्ग द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले सभी कर्मचारियों को मुख्य अभियंता  एम.जामुलकर, अतिरिक्त मुख्य अभियंता  एच.के.मेश्राम, अधीक्षण अभियंता द्वय  एस.आर.बांधे एवं  ए.के.गौराहा, कार्यपालन अभियंता  एस.एस.बघेल,  के.के.श्रीवास,  आर.के.श्रीवास्तव एवं ममता कश्यप एवं विभाग के अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन प्रकाशन अधिकारी  माया चन्द्राकर एवं आभार प्रदर्शन अतिरिक्त मुख्य अभियंता  एच.के.मेश्राम द्वारा किया गया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *