नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मैनपुरी (Mainpuri) से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली करतूत सामने आई है। जहां एक महज आठ साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। इस जघन्य घटना को एक मस्जिद के इमाम ने अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि एक गांव में 52 साल के इमाम ने बच्ची को लालच देकर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। आरोपी इमाम का नाम हाफिज बताया जा रहा है और वो बाराबंकी जिले का रहने वाला है। खबरों के अनुसार, आरोपी इमाम मैनपुरी में करीब दस वर्षों से नमाज अदा करना और बच्चों को पढ़ाने का काम कर रहा था। वहीं इस जघन्य घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस एक्शन में आई और पुलिस ने बलात्कार के आरोपी इमाम (हाफिज) को धर दबोचा लिया। घटना मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के एक गांव की है।
बताया जा रहा है कि मासूम से जब इमाम ने दुष्कर्म करने के बाद उसे कसम भी खिलाई कि वह इस बारे में किसी से नहीं कहेगी। लेकिन जैसे ही इमाम की इस हैवानियत का पता चला तो परिवार वालों ने पुलिस में केस दर्ज करवाया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी इमाम को शिकंजे में लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।