प्रांतीय वॉच

मत्स्य विभाग द्वारा 10 दिवसीय विभागीय मछुआ प्रशिक्षण का आयोजन

Share this

 

अफताब आलम/ बलरामपुर / मत्स्य पालन विभाग बलरामपुर के सहायक संचालक  राजेन्द्र सिंह ने जानकारी दी है कि वर्ष 2021-22 में जिले के 50 मत्स्य पालकों को 10 दिवसीय विभागीय मछुआ प्रशिक्षण दिया जाना है। प्रशिक्षण का प्रथम चरण 01 फरवरी 2022 से 10 फरवरी 2022 तक ग्राम आनंदपुर विकासखण्ड रामचन्द्रपुर में आयोजित किया जायेगा। प्रथम चरण के प्रशिक्षण में अनुसूचित जनजाति वर्ग के 30 मत्स्य पालकों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। द्वितीय चरण 10 फरवरी से 19 फरवरी 2022 तक ग्राम हरिगवां विकासखण्ड वाड्रफनगर में आयोजित होगा। द्वितीय चरण के प्रशिक्षण में सामान्य वर्ग के 20 मत्स्य पालक शामिल होंगे।
सहायक संचालक  राजेन्द्र सिंह ने सहायक मत्स्य अधिकारी रामानुजगंज एवं मत्स्य निरीक्षक वाड्रफनगर को निर्देशित किया है कि चयनित प्रशिक्षणार्थियों की उपस्थिति एवं निर्धारित प्रशिक्षण कार्यक्रम कोविड-19 के समस्त नियमों का पालन करते हुए प्रशिक्षण व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *