प्रांतीय वॉच

73 वें गणतंत्र पर महापौर धीरज बाकलीवाल ने निगम में फहराया तिरंगा

Share this

 

तापस सन्याल / दुर्ग। निगम महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा 73 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम दुर्ग मुख्य कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वजारोहण कर शहर के नागरिकों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकमानाए दी। उन्होंने अपने संदेश में कहा भारत का संविधान हमें अधिकार के साथ कर्तव्य भी विरासत में दिया है। इस मूल भावना का पालन हम करें और नागरिक सुविधाओं के साथ एक विकसित संपन्न समाज का निर्माण करें इस दिशा में मिलकर हम काम करेगें।नगर पालिक निगम दुर्ग के ध्वजारोहरण कार्यक्रम में शामिल नगर विधायक अरुण वोरा ने अपने संबोधन में कहा बहुत ही हर्ष और सौभाग्य की बात है कि 73 वाॅ गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज हम नगर निगम के मुख्यालय में निगम अधिकारियों और कमचारियों के बीच झण्डा रोहण कर पर्व को मना रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री मान0  भूपेश बघेल की मंशा के अनुरुप हमर दुर्ग-हमर घर की परिकल्पना को महापौर,और सभी एमआईसी मेम्बर, पार्षदगणों तथा आप सभी के सहयोग से पूरा करेगें। कार्यक्रम का संचालन निगम उपअभियंता गिरीश दीवान द्वारा किया गया। कार्यक्रम में निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने निगम मुख्य कार्यालय के झण्डा रोहण कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए शहर विधायक अरुण वोरा सहित महापौर धीरज बाकलीवाल, एमआईसी प्रभारी अब्दुल गनी, संजय कोहले, भोला महोबिया, पार्षदगणों और निगम अधिकारियों कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुये 73 वें गणतंत्र की बधाई और शुभकामनाए दिये। उन्होंने कहा समाज के सभी वर्ग संविधान की धारणाओं और उसके विचार पर शहर का विकास करेगें। संविधान की यही समता-समानता की मूल भावना है। यही विचार हम सभी के दिलों में इस 73 वें गणतंत्र पर होना चाहिए।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *