रायपुर। जगद्गुरु शंकराचार्य आश्रम बोरियाकला रायपुर में 73 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर ध्वजारोहण किया गया प्रातः काल कार्यक्रम में डॉ इंदुभवानंद महाराज ने ध्वजारोहण किया आश्रम के पुरोहित रामकुमार महाराज ,आचार्य धर्मेंद्र मिश्र, पवन मिश्रा, मनोज उपाध्याय, ब्रह्मानंद, योगेश शर्मा तथा जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती संस्कृत विद्यालय के छात्रों ने राष्ट्रगान गाया, तथा अपनी विभिन्न प्रकार की रंगारंग प्रस्तुतियां संस्कृत वाणी में प्रस्तुत की। आश्रम प्रमुख इन्दुभवानंद महाराज ने बताया कि जगद्गुरु शंकराचार्य ज्योतिष्पीठाधीश्वर एवं द्वारका शारदा पीठाधीश्वर स्वामी स्वरूपानंद सरस्वत महाराज स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी है। उन्होंने गांधीजी के द्वारा चलाए गए असहयोग आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी, तथा 1942 में उत्तर प्रदेश गाजीपुर जिला के इचवल नामक स्थान पर रेलवे की पटरी उखाड़ने व तार काटने के जुर्म में 9 महीने का कारावास वाराणसी जेल में तथा 6 महीने का कारावास मध्यप्रदेश नरसिंहपुर जिले की जेल में भोगनी पड़ी थी् उन्होंने आगे बताया कि शंकराचार्य जी महाराज केवल धर्म की रक्षा के लिए ही नहीं अपितु देश की रक्षा के व देश को स्वतन्त्र कराने लिए भी सक्रिय भूमिका में रहे है, और आज भी शंकराचार्य जी महाराज देश समाज और धर्म की रक्षा के लिए तत्परता से कार्य कर रहे हैं।अन्त में आभार प्रदर्शन रामकुमार पुरोहित ने किया।
जगद्गुरु शंकराचार्य आश्रम बोरियाकला रायपुर में 73 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर किया ध्वजारोहण

