रायपुर वॉच

केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 रायपुर एवं क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया

Share this

(रायपुर ब्यूरो ) | केन्द्रीय विद्यालय क्र 2 रायपुर एवं के.वी.एस क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर ने संयुक्त रूप से 73 वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया | अशोक कुमार मिश्रा सहायक आयुक्त, श्रीमती प्रभा मिंज प्राचार्य एवं एम बाबू प्रशासनिक अधिकारी की गरिमामयी उपस्थिति में श्रीमती बिरजा मिश्रा सहायक आयुक्त ने ध्वजारोहण किया ततपश्चात अर्चना मिश्रा के मार्गदर्शन में उपस्थित सभी शिक्षकों ने राष्ट्र गान, झंडा गीत एवं वन्देमातरम का सुमधुर गान प्रस्तुत किया | नवनीता एवं आर्य दीप द्वारा खेल प्रशिक्षक संजय बिसेन के नेतृत्व में संगीत के साथ केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के निर्देशानुसार “आजादी का अमृत महोत्सव” के अंतर्गत सूर्य नमस्कार प्रस्तुत किया गया | सहायक आयुक्त अशोक कुमार मिश्रा ने संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे संविधान में विधि विधान के साथ ही सभी मानवीय मूल्यों का समावेश किया गया है | हमारे भूतपूर्व राष्ट्रपति डा ए पी जे अब्दुल कलाम ने 2020 का विज़न दिया था जिसे हम सबको मिलकर पूरा करना है | इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती बिरजा मिश्रा सहायक आयुक्त ने अपने उदबोधन में सर्वप्रथम भारत माँ को सलाम करते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि हम विश्व के सबसे महान देशों में शामिल हैं | हमारा देश विश्व गुरू रहा है | आज़ादी के बाद हमारे महान राष्ट्र चिंतकों ने देश को प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए ऐसे संविधान का निर्माण किया जिसमें सभी जाति, धर्म एवं राज्यों के लोगों के विकास का ध्यान रखा गया है | हमारे देश के शासक प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जनता के द्वारा चुनकर आते हैं | वे जनता के कल्याण को सर्वोपरि मानकर देश हित में कार्य करते हैं | सभी देशवासियों में देश भक्ति की भावना कूट कूटकर भरी हुई है | हमारी सेनाओं के रग- रग में देश सेवा एवं बलिदान की भावना निहित है | उनकी सेवा की बदौलत ही हम चैन की नींद सो सकते हैं | हम सबको इन देश भक्त सेनानायकों का सम्मान करना चाहिए | समारोह के अंत में मिष्ठान्न वितरण किया गया | समारोह में कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया गया | इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय के दीपांकर सर , सत्पथी सर , झा सर , राव सर , सलिम ख़ान सर एवं केन्द्रीय विद्यालय क्र 2 के बी डी मानिकपुरी, एस के मिश्रा, आर के झा, हेमंत बंजारे, अरविंद भटपहरे, के के झा, संजय बिसेन, श्रृष्टि गुप्ता , श्रीमती ई जे मैथ्यू , एस आर बिस्वास , दीपक प्रधान, एफ बरवा , जे एल शांडिल्य , उत्तम नागपुरे , पी एन सोनी , लतिका राणा , नेहा राठी , अजीत मेहर सहित सभी शिक्षक, शिक्षिकाएँ एवं छात्रों में हाउस कप्तान देवांश तिवारी एवं स्कूल स्पोर्ट्स कप्तान अनिमेष ठाकुर उपस्थित थे | कार्यक्रम का संचालन डॉ एन एस तोमर ने किया |

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *