प्रांतीय वॉच

तीरंदाजी खेल में बिहाझर बाल आश्रम बागबाहरा के 4 खिलाडिय़ों का चयन

Share this

महासमुंद। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्व. कोदूराम वर्मा स्मृति धनुर्विद्या अकादमी रायपुर का प्रारंभ किया जा रहा है, जिसमें तीरंदाजी खेल प्रशिक्षण प्रदाय किया जाएगा। तीरंदाजी खेल में महासमुंद जिले के बिहाझर बाल आश्रम बागबाहरा के 04 खिलाडिय़ों का चयन हुआ है। जिन्हें आवास, भोजन, शैक्षणिक व्यय, खेल परिधान, दुर्घटना बीमा, खेल प्रशिक्षण की सुविधाएं खेल विभाग द्वारा नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। आवासीय अकादमी प्रारंभ करने हेतु दिनांक 11 से 13 अक्टूबर 2021 तक खिलाडिय़ों का राज्य स्तरीय चयन ट्रायल बहतराई, बिलासपुर में आयोजित किया गया था। उक्त चयन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों को उनके प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन किया गया है। जिले से चयन होने वाले खिलाडिय़ों में सत्यभामा साहू पिता मोती लाल साहू, नरेश कुमार ठाकुर पिता  विरेन्द ठाकुर, संजय सोनवानी पिता स्व. धन्नू सोनवानी एवं हेमंत निषाद पिता स्व. जुगेश्वर निषाद शामिल है। सभी खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। खिलाडिय़ों को जिले के कलेक्टर से मुलाकात कर बहुत खुशी हुई। इस अवसर पर खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे उपस्थित रहे। खिलाडिय़ों के अकादमी में चयन होने पर उनके प्रशिक्षण ऋषि साहू, मैनेजर बिहाझर बाल आश्रम पुणेंद्र चंद्राकर एवं समस्त स्टाफ ने हर्ष व्यक्त किया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *