अफताब आलम / बलरामपुर। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले में 26 जनवरी 2022 गणतंत्र दिवस गरिमामय तथा सादगी के साथ मनाया जाएगा। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह जिला मुख्यालय के पुलिस लाईन ग्राउण्ड में आयोजित किया जायेगा। मुख्य समारोह में मनेन्द्रगढ़ विधायक विनय जायसवाल ध्वजारोहण करेंगे। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि जायसवाल द्वारा मुख्यमंत्री द्वारा जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया जायेगा।
मनेन्द्रगढ़ विधायक विनय जायसवाल करेंगे ध्वाजारोहण
