देश दुनिया वॉच

राशन कार्डधारियों के लिए खुशखबरी, अब कार्ड नहीं होने पर भी मुफ्त में मिलेगा राशन

Share this

नई दिल्ली। राशन कार्डधारियों के लिए अच्छी खबर है। अब राशन कार्ड नहीं होने पर भी लाभार्थियों को मुफ्त में राशन मिलेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार केंद्र सरकार देश के कई राज्यों में मुफ्त राशन दे रही है। इसके तहत दिल्ली-एनसीआर में भी पिछले दिनों ‘वन नेशन वन राशन कार्ड योजना’ लागू होने के बाद दूसरे राज्य के लोगों को भी फ्री में राशन मिलना शुरू हो गया है।

इसके अलावा यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, झारखंड में पहले से ही राशन कार्ड नहीं होने के बावजूद फ्री में राशन दिए जा रहे हैं। इसके साथ-साथ देश में नए राशन कार्ड के साथ-साथ पुराने राशन कार्ड में नाम जोड़ने और हटाने का भी काम चल रहा है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपका आपका राशन कार्ड का आधार या बैंक खाते से लिंक होना। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड और दिल्ली-एनसीआर में सस्पेंड कार्ड को भी अभी हाल में लिंक किया गया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *