देश दुनिया वॉच

UP Election: खुद को यूपी में CM का चेहरा बताने के 24 घंटे बाद ही प्रियंका गांधी का यू-टर्न, अब सफाई में कही ये बात

Share this

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने यू-टर्न ले लिया है। कल ही प्रियंका ने खुद को यूपी में कांग्रेस के सीएम फेस के तौर पर दिखाया था। इस पर मीडिया ने खबर लिख दी कि प्रियंका ही कांग्रेस सरकार बनने पर सीएम बनेंगी और वो चुनाव लड़ सकती हैं, लेकिन प्रियंका अब इस बयान से पलट गई हैं। शायद उन्हें लगा होगा कि चुनाव पूर्व के सर्वे में न तो कांग्रेस और न उन्हीं को लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं। अब एक ताजा इंटरव्यू में प्रियंका का कहना है कि उन्होंने तो लगातार सवालों से चिढ़कर ये बात कह दी थी।

 

इसके साथ ही प्रियंका को अब ये भी शायद लग गया है कि यूपी में कांग्रेस के बस की कुछ है नहीं। इसी वजह से प्रियंका ने अब ये भी कह दिया है कि चुनाव के बाद बीजेपी छोड़, जो भी दल चाहे कांग्रेस से गठबंधन कर सकता है। प्रियंका ने कहा कि बीजेपी के लिए तो कांग्रेस के दरवाजे बंद हैं, लेकिन अगर कोई दल गठबंधन के बारे में कांग्रेस से संपर्क करता है, तो उस पर पार्टी जरूर विचार करेगी। बड़ा सवाल ये है कि चुनाव में अगर कांग्रेस की ज्यादा सीटें नहीं आतीं और सपा या बीएसपी ज्यादा सीटें लाती है, तो भला वे क्यों कांग्रेस के पास गठबंधन के लिए जाएंगी ?

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *