संतोष ठाकुर/ तखतपुर।एन आई ओ एस के द्वारा 2017 में डी एल एड कोर्स संचालित किया गया था ।जिसके रूके हुए मानदेय रायपुर आ जाने के बाद भी भुगतान में विलंब होने से आक्रोशित छत्तीसगढ़ ब्याख्याता संघ ने संचालक राजेश राणा को ज्ञापन सौपकर तत्काल भुगतान करने की मांग किया।संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा, महामंत्री राजीव वर्मा, प्रवक्ता जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि वर्ष 2017-19 NIOS संपर्क कक्षा की परिश्रमिक राशि के भुगतान दो वर्ष बाद भी नही हुआ है । इस पर ब्याख्याता संघ के प्रयास से एस सी आर टी द्वारा परिश्रमिक राशि का मांग पत्र दिनांक 5 दिसंबर 2019 और पुनः 31 अगस्त 2021 तक नए फार्मेट में उपयोगिता प्रमाण पत्र NIOS मुख्यालय नई दिल्ली भेजा गया। जिसमे संघ के प्रयास से 16 करोड़ 21 लाख रुपए एस सी आर टी प्राप्त हो गया है। अभी तक डी एल एड कार्य में लगे कर्मचारियों को भुगतान नहीं किया गया है।एस सी ई आर टी राशि आने के महीनों बाद भी भुगतान नहीं करने से ब्याख्याता एवं प्राचार्य आक्रोशित हैं ।भुगतान के लिए छत्तीसगढ़ व्याख्याता संघ का प्रतिनिधि मंडल प्रांताध्यक्ष राकेश शर्मा , महामंत्री राजीव वर्मा, जिलाध्यक्ष अरूण साहू प्रांतीय सचिव सुरेश अवस्थी के नेतृत्व में एससीईआरटी के संचालक राजेश राणा से मिलकर बताया कि प्रदेश के व्याख्याता और प्राचार्य अवकाश और गर्मी के दिनों में अधिकारी कर्मचारी अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए गंभीरता पूर्वक संपर्क कक्षा एवम चार बार परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया और अभी तक इन्हें राशि नही दिए जाने की जानकारी देते हुए समस्त अध्ययन केंद्रों के प्रभारी, समन्वयक स्त्रोत, शिक्षक, डाटा एंट्री आपरेटर एवम भृत्यो को उनके पारश्रमिक राशि का अतिशीघ्र भुगतान की मांग की गई।राशि नही मिलने से उनमें भारी असंतोष व्याप्त है।
संचालक ने संघ को आश्वस्त करते हुए परिश्रमिक राशि के भुगतान हेतु अपर संचालक एससीईआरटी को निर्देशित किया कि प्रकरण भुगतान हेतु प्रस्तुत करे।चार साल बाद अब राशि मिलने वाली है।वही संघ के ही प्रयास से ब्रिज कोर्स के लगभग छिहत्तर लाख का भुगतान किया जा चुका है।
परिश्रमिक राशि के भुगतान में विलंब होने से आक्रोशित छत्तीसगढ़ ब्याख्याता संघ ने संचालक राजेश राणा को ज्ञापन सौपकर तत्काल भुगतान करने की मांग किया

