देश दुनिया वॉच

प्रियंका ने गलत क्या कहा,नि:संदेह यूपी कांग्रेस में प्रियंका से बेहतर और कोई नहीं

Share this

लखनऊ। प्रियंका गांधी ने यूपी में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र जारी  करते हुए मीडिया के इस सवाल के जवाब में कि पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा? इस पर प्रियंका ने उल्टा सवाल दाग दिया कि आप कोई और चेहरा देख रहे हैं क्या? प्रियंका का जवाब अपने आप में यह इशारा है कि पार्टी का सीएम चेहरा वही होंगी। अब लोग इसे लेकर चटकारे लगाने लगे कि सरकार बनाने लायक सीट मिलेगी भी क्या? यह सवाल अलग हैं। जहां तक यूपी में कांग्रेस में चेहरे की बात है नि:संदेह प्रियंका से बेहतर और कोई नहीं हैं। काफी अरसे से वे यूपी में चुनाव की तैयारी ही नहीं कर रही है बल्कि आम आदमी से जुड़े विरोध और समर्थन के मुद्दे पर भी वह खड़े होते रही है। भाजपा से योगी,बसपा से मायावती और सपा से अखिलेश तो घोषित तौर पर सीएम के चेहरे हैं। इस लिहाज कांग्रेस में सबसे वजनदार चेहरा और इनके मुकाबले का प्रियंका गांधी ही है,यह अलग बात उनकी सरकार बनेगी या नहीं बनेगी.
घोषणा पत्र जारी करते वक्त प्रियंका के साथ राहुल गांधी भी मौजूद थे। दोनों ने यूपी चुनाव के लिए भर्ती विधान का अनावरण किया है। प्रियंका ने कहा कि युवाओं से बात करके ही ये भर्ती विधान तैयार किया है। हम यूपी में हम 20 लाख नौकरियां देंगे। इसमें 8 लाख महिलाओं के लिए होंगे। हमने विधान में ये भी बताया है कि ये कैसे करेंगे। 12 लाख पद तो अभी भी खाली हैं। हम जॉब कैलेंडर बनाएंगे और इसका कड़ाई से पालन कराएंगे। भर्ती परीक्षाओं के लिए फीस नहीं लगेगी। परीक्षा देने के लिए ट्रेन और बस यात्रा भी मुफ्त होगी।
युवा इस बात से परेशान हैं कि परीक्षाएं लीक हो रही हैं। युवा दुखी है। हमारी सरकार आएगी तो हम ये वादे पूरे करेंगे। हम सकारात्मक प्रचार कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि विकास की बात हो। युवाओं के भविष्य की बात हो। विधान में हमने ये भी बताया है कि युवा कैसे अपना उद्यम शुरू कर सकते हैं। युवाओं की समस्याओं को हमने इसमें एड्रेस किया है। क्क में 7 करोड़ युवाओं की आकांक्षाओं का ये दस्तावेज है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *