देश दुनिया वॉच

साल 2022 T-20 वर्ल्डकप का पूरा शेड्यूल जारी.. भारत-पाकिस्तान के बीच होगा महामुकाबला..

Share this

साल 2022 T-20 वर्ल्डकप ऑस्ट्रेलिया में होने जा रहा है। वहीं 2022 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया है। एक बार फिर टी-20 वर्ल्डकप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होगा। आईसीसी द्वारा शुक्रवार सुबह नया शेड्यूल जारी किया गया है, टी-20 वर्ल्डकप की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी। जबकि सुपर-12 राउंड की शुरुआत 22 अक्टूबर से होगी, जिसमें ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत न्यूजीलैंड के साथ होगी। जबकि टीम इंडिया 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के साथ भिड़ेगी।

T-20 वर्ल्डकप 2022 का पूरा शेड्यूल
T-20 वर्ल्डकप 2022 के मेन टूर्नामेंट की शुरुआत 16 अक्टूबर (रविवार) से होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 13 नवंबर (रविवार) को खेला जाएगा। कुल 16 टीमें इस टूर्नामेंट में भाग लेंगी, जबकि ऑस्ट्रेलिया के सात शहरों में इसका आयोजन किया जाएगा।
T-20 वर्ल्डकप 2022 में टीम इंडिया को पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और दो क्वालिफायर टीमों के साथ ग्रुप-2 में रखा गया है। टी-20 वर्ल्डकप 2021 में भी भारत का मुकाबला पाकिस्तान के साथ हुआ था, लेकिन टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ दस विकेट से हार गई थी। ऐसा पहली बार हुआ था कि किसी वर्ल्डकप (टी-20, 50 ओवर) टूर्नामेंट में भारत ने पाकिस्तान से कोई मैच गंवाया हो।
ग्रुप-1: इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान
ग्रुप-2: भारत, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश

टी-20 वर्ल्डकप 2022 में भारत के मुकाबले
• भारत बनाम पाकिस्तान, 23 अक्टूबर (मेलबर्न)
• भारत बनाम ग्रुप ए रनर-अप, 27 अक्टूबर (सिडनी)
• भारत बनाम साउथ अफ्रीका, 30 अक्टूबर (पर्थ)
• भारत बनाम बांग्लादेश, 2 नवंबर (एडिलेड)
• भारत बनाम ग्रुप बी विनर, 6 नवंबर (मेलबर्न)

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *