प्रांतीय वॉच

जनपद पंचायत सदस्य उपचुनाव में भाजपा की जीत…जिले के दोनों जनपद सदस्य भाजपा अधिकृत निर्वाचित

Share this

संजय महिलांग/ बेमेतरा। छत्तीसगढ़ की सत्ता पर काबिज कांग्रेस पार्टी को प्रमुख विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने बेमेतरा जिला अंतर्गत दो जनपद सदस्यों के उपचुनाव में धूल चटा दी है।गुरुवार को जिले के दोनों जनपद पंचायत सदस्यों उपचुनाव के मतदान के बाद आए परिणाम में भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता पक्ष का मैदान समेट दिया। भाजपा को नवागढ़ जनपद पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 03 एवं एवं साजा जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक में भाजपा अधिकृत उम्मीदवारों को जीत मिली है। इस का श्रेय बेमेतरा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी के नेतृत्व में भाजपा संगठन के बेहतर चुनाव प्रबंधन एवं प्रत्याशी चयन को दिया जा रहा है।

सजा जनपद क्षेत्र क्रमांक 22 से भाजपा अधिकृत गौतम वर्मा ने अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी से 269 मतो से जीत दर्ज की, वही नवागढ़ जनपद क्षेत्र क्रमांक 03 से भाजपा अधिकृत महेश टण्डन ने  जीत का परचम लहराया। जीत के बाद जिले भर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी एवं मिठाईयां बांटकर जश्न मनाया।

जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी ने भारतीय जनता पार्टी के दोनों प्रत्याशियों को जीत की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि वहीं सभी देवतुल्य मतदाताओं का हृदय से आभार। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप विजयी उम्मीदवार जनसेवा और अपने जनपद क्षेत्र के समुचित विकास के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। मतदाताओं ने सत्ता पर काबिज भूपेश सरकार की नाकामियों को उजागर करते हुए उन्हें करारा जवाब दिया है। साजा में वरिष्ठ कृषि मंत्री एवं नवागढ़ क्षेत्र में संसदीय सचिव का नेतृत्व होने के बावजूद उपचुनाव में उन्हे एकतरफा हार मिली है। इससे यह स्पष्ट है कि हमारी भाजपा संगठन कितनी मजबूती से कार्य कर रही है हमारे बूथ के कार्यकर्ता कितने सक्रिय है। निश्चित रूप से हम आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में जिले के तीनो के तीनो सीटों में भारी बहुमत से जीतकर आएंगे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *