रायपुर वॉच

रायपुर: DRI की टीम ने दुरंतो ट्रेन में मारा छापा, मिला डेढ़ करोड़ का सोना, हावड़ा से नागपुर जा रहा था कारोबारी

Share this

रायपुर। रायपुर के रेलवे स्टेशन में दुरंतों ट्रेन से डायरेक्टर रेवेन्यू इंटेलिजेंस की टीम ने एक गोल्ड तस्कर को पकड़ा है। खबर है कि रायपुर और छत्तीसगढ़ के कई सराफा कारोबारियों से इसका संपर्क था। गोल्ड की एक बड़ी डील होने वाली थी इससे पहले ही अफसरों की टीम ने तस्कर को ट्रेस कर लिया।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एक करोड़ से अधिक की कीमत का सोना इस तस्कर से बरामद किया गया है। बंगाल से आ रही दुरंतो एक्सप्रेस में तस्कर सवार था। माना जा रहा है, गोल्ड स्मगलिंग के रैकेट से जुड़ा ये तस्कर कोलकाता से विदेशी सोना गैर कानूनी तरीके से लेकर आ रहा था।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *