रायपुर वॉच

BREAKING : कोरोना की चपेट में आये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष…राजधानी के इस अस्पताल में है भर्ती

Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ CHHATTISGARH  में पिछले 24 घंटे में कोरोना CORONA POSITIVE के 5625 नए मरीज मिले हैं। राजधानी रायपुर में 1547 नए केस मिले हैं। लगातार दूसरे दिन प्रदेश में 9 लोगों की मौत हुई है, जिसमें दुर्ग में सबसे ज्यादा 3 मौतें हुई है।इधर कोरबा में कोरोना से 2 और लोगों की मौत हो गई है

58 साल के शख्स और एक 48 साल के अधेड़ की मौत हुई है। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम MOHAN MARKAM करोना पॉजिटिव CORONA POSITIVE पाए गए हैं. बता दें कि पीसीसी चीफ मोहन मरकाम सर्दी-खांसी से पीड़ित थे, जिसके बाद उन्होंने टेस्ट करवाया, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है.

रिपोर्ट आने के बाद रायपुर के मेडीसाइन अस्पताल MEDISAI HOSPITAL में भर्ती हो गए हैं.रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने संपर्क में आए लोगों से कोरोना जांच कराने की अपील की है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *