प्रांतीय वॉच

नदी में पलटी किसानों से भरी नाव, 24 लोगों के डूबने की आशंका, तीन शव बरामद, तलाश जारी

Share this

गोपालगंज। इस वक्त की एक बड़ी खबर बिहार के गोपालगंज (gopalganj) जिले से आ रही है। यहां नदी पार कर खेती करने जा रहे किसानों से भारी नाव नदी में पलट गई ( boat of farmers capsized in the river) है। जिसमें सवार 24 लोगों की डूबने की आशंका जताई जा रही है। वहीं एक ने तैर कर जान बचाई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। अब तक जानकारी के अनुसार  3 लोगों का शव निकाला जा चूका है। जिसमें महिला का शव बरामद हुआ है।

यह हादसा बेतिया-गोपालगंज सीमा स्थित भगवानपुर गांव के समीप हुआ। जानकारी के अनुसार नाव पर ट्रैक्टर लड़ा था। डूबने वालो में कुचायकोट एवं विशम्भरपुर थाना के कई इलाके के  किसान थे। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने के बाद स्थानीय गोताखोर पहुंचे। फ़िलहाल लापता लोगों की खोजबीन में गोताखोर जुटे है।

रेस्क्यू जारी

वही करीब डेढ़ दर्जन लोग लापता बताए जा रहे हैं। आधा दर्जन लोगों को बेहोशी की अवस्था में निकाला गया है। जिन्हें गोपालगंज के हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। ट्रैक्टर सवार सभी महिला पुरुष गोपालगंज के बताए जा रहे हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *