प्रांतीय वॉच

एक्स आर्मी वेलफेयर एवं एक्स आर्मी फाउंडेशन वीरांगना शक्ति मंच ने भागवत कथा एवं श्री राम कथा तथा लगातार विशाल भंडारे का अनोखा विश्व रिकॉर्ड बनाया

Share this

राजिम/ रायपुर/ एक्स आर्मी वेलफेयर फाउंडेशन” एवं “एक्स आर्मी फाउंडेशन वीरांगना शक्ति मंच” के तत्वाधान में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जिसमें एक ही स्थान पर, एक निश्चित तिथि को ही लगातार पांच वर्षो से भागवत कथा एवं भंडारा का आयोजन किया जा रहा है, जिसका विश्व रिकॉर्ड हमारे संगठन ने बनाया है। आज 15 जनवरी को भारतीय सेना दिवस एवं मकरसंक्रांति के उपलक्ष्य में यह विश्व रिकॉर्ड ब्रह्मचारी डॉ. इन्दु भवानंद जी महाराज ( प्रदेश प्रमुख – शंकराचार्य आश्रम, रायपुर, छत्तीसगढ़ ) के कर कमलों द्वारा प्रदत्त किया गया। “एक्स आर्मी वेलफेयर फाऊंडेशन” के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय  दिनेश मिश्रा जी एवं “एक्स आर्मी फाऊंडेशन वीरांगना शक्ति मंच” (महिला विंग) की राष्ट्रीय अध्यक्षा  नीतू सिंह जी है। इस फाऊंडेशन का निर्माण हमारे आर्मी, बीएसएफ, पुलिस विभाग जैसे अन्य सैनिक दलों से सेवानिवृत्त हुए फौजी भाइयों के द्वारा किया गया है। जिनका उद्देश्य देश की सेवा करने के बाद, समाज की भी सेवा करना है। इस एक्स आर्मी वॉल फेयर फाऊंडेशन में सैन्य परिवारों के साथ – साथ समाज के अन्य जागरूक नागरिकों को भी जोड़ा गया है। इस संगठन का उद्देश्य हमारे समाज के आम जनों में राष्ट्रीय चेतना को बढ़ावा देने के साथ – साथ हमारे भारतीय संस्कृति को भी बढ़ावा देना है। इस हेतु यह संगठन निरंतर प्रयासरत है।
महिला शक्ति का प्रतीक है एक्स आर्मी फाउंडेशन वीरांगना शक्ति मंच….. एक्स आर्मी फाउंडेशन वीरांगना शक्ति मंच महिलाओं के सशक्तिकरण और उद्धार उन्हें जागरूक करने के लिए छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में पूरी तरह से सक्रिय है महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराना पर्यावरण सुरक्षा, नारी शिक्षा, दहेज रहित विवाह ,नारी स्वावलंबन एवं कोरोना काल में भी जरूरतमंद लोगों की मदद करना इस संगठन का प्रमुख उद्देश्य है संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्षा  नीतू अमित सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ वॉच ब्यूरो प्रमुख महेंद्र सिंह ठाकुर से बताया हमारा मुख्य उद्देश्य प्रदेश और देश के सबसे पिछड़े वर्ग और क्षेत्र के महिलाओं और नौनिहालों का समुचित संरक्षण और विकास है।
इस कार्यक्रम में संस्था के प्रमुख संरक्षक ब्रह्मचारी डॉक्टर इंदु भवानंद प्रदेश प्रमुख शंकराचार्य आश्रम रायपुर छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश मिश्रा एवं राष्ट्रीय अध्यक्षा  नीतू अमित सिंह संरक्षक मंडल अमृतलाल बिल्थरे  अमित सिंह ,संदीप धूपड़ जी, राजेश सिंह  संतीश शुक्ला माखन दीवान जी,सूर्यकांत तिवारी ,पूर्व सैनिक कैप्टन वीरेन्द्र सिंह चौहान, पूर्व सैनिक आनंद प्रताप सेंगर, पूर्व सैनिक सूबेदार मेजर दिवाकर मिश्रा, पूर्व सैनिक
हरप्रीत सिंह के साथ मातृ शक्ति एक्स आर्मी फाउंडेशन वीरांगना की  कंचन लता चौहान, सुभ्रा रजक, श्रीमती रजंना सिंह जी उपस्थित थीं।
फोटो.. विशिष्ट जनों की गरिमामय उपस्थिति में प्रमाण पत्र प्राप्त करते एक्स आर्मीफाउंडेशन के पदाधिकारी एवं सदस्यगण।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *