रायपुर वॉच

मकर संक्रांति 2022: राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं, प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना

Share this

रायपुर। आज मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2022) का पावन पर्व है। पूरा देश आज इस त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। देश के विभिन्न प्रांतों में इसे मकर संक्रांति, पोंगल, उत्तरायण, बीहू आदि के नाम से जाना जाता है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके (Anusuiya Uikey) और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (cm bhupesh baghel) ने मकर संक्रांति 2022 की शुभकामनाएं दी है।

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने मकर संक्रांति एवं पोंगल पर्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि देश के विभिन्न प्रान्तों में अलग-अलग नामों से मनाए जाने वाले संक्रांति, पोंगल, माघ बीहू जैसे पर्व भारत की सांस्कृतिक एकता को प्रदर्शित करते हैं और हमें एकता के सूत्र में बांधे रखते हैं। राज्यपाल ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।

सीएम ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति और पोंगल पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। सीएम ने इस अवसर पर सभी लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की

ऋतु परिवर्तन का संदेश- सीएम

शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि भारत में सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण होकर मकर रेखा की ओर जाने का स्वागत उमंग और उत्साह से किया जाता है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में इसे मकर संक्रांति और पोंगल पर्व के नाम से मनाते है। मकर संक्रांति का यह त्यौहार ऋतु परिवर्तन का संदेश लेकर आता है। उन्होंने ने कहा कि ये पर्व देश, प्रदेश सहित सभी लोगों के जीवन में भी सुखद परिवर्तन लेकर आए।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *