रायपुर वॉच

BIG NEWS : हादसे में घायल 15 पुलिसकर्मी का मुख्यमंत्री बघेल ने पूछा हाल

Share this

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में हुए वाहन दुर्घटना में घायल पुलिस जवानों का हाल-चाल जाना। पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज से दूरभाष पर चर्चा कर घटना की जानकारी ली. और मुख्यमंत्री ने घायल जवानों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए है. बता दें कि जांजगीर-चाम्पा जिले से एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है।

पुलिस फोर्स से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मारी है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में 15 पुलिसकर्मी घायल हो गए है। सभी घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिसकर्मी से भरी बस मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सुरक्षा ड्यूटी से बिलासपुर से आ वापस रहे थे। उसी दौरान ये हादसा हुआ है। हादसा शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के कनस्दा में हुआ है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *