देश दुनिया वॉच

यूपी चुनाव 2022: जिनके साथ हुआ अन्याय, अब वही बनीं ‘न्याय का चेहरा’

Share this

यूपी चुनाव 2022 (up election 2022) के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची (list of congress candidates) जारी हो गई है। पार्टी ने अपने कहे मुताबिक 40 प्रतिशत महिलाओं को मैदान में उतारा है। 125 उम्मीदवारों की इस लिस्ट में 50 महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं। इसे लेकर राहुल गांधी ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है-
उन्नाव में जिनकी बेटी के साथ भाजपा ने अन्याय किया, अब वे न्याय का चेहरा बनेंगी- लड़ेंगी, जीतेंगी!

कांग्रेस महासचिव और उत्तरप्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा (priyanka gandhi vadra) का कहना है कि यूपी चुनाव 2022 के लिए जारी सूची में जो महिलाएं हैं उनमें से कुछ पत्रकार हैं, कुछ संघर्षशील महिलाएं हैं, सामाजिक कार्यकर्ता हैं। लिस्ट में ऐसी भी महिलाएं हैं जिन्होंने बहुत अत्याचार सहा है।

इन्हें मिला मौका

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि जिन महिलाओं को टिकट मिली है उसमें पत्रकार, पार्टी की जिलाध्यक्ष, अभिनेत्री शामिल हैं। उन्होंने प्रेस वार्ता में महिला उम्मीदवारों की सूची भी पढ़ी। प्रियंका ने बताया कि पार्टी ने पंखुड़ी पाठक, सदफ जाफर, अराधना मिश्रा, अल्पना निषाद, चित्रा वर्मा, निर्मला चौधरी, रमा कश्यप, कांती पांडेय, लबोनी सिंह को टिकट दिया है। प्रियंका ने कहा कि उन्नाव में रेप पीड़िता की मां आशा सिंह को भी टिकट दिया गया है।

रेप पीड़िता की मां को टिकट

प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारी उन्नाव की प्रत्याशी उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मां हैं। हमने उनको मौका दिया है कि वे अपना संघर्ष जारी रखें। जिस सत्ता के ​जरिए उनकी बेटी के साथ अत्याचार हुआ, उनके परिवार को बर्बाद किया गया, वही सत्ता वे हासिल करें। उन्होंने कहा कि हमने सोनभद्र नरसंहार के पीड़ितों में से एक रामराज गोंड को भी टिकट दिया है। इसी तरह आशा बहनों ने कोरोना में बहुत काम किया, लेकिन उन्हें पीटा गया, उन्हीं में से एक पूनम पांडेय को भी हमने टिकट दिया है।

महिलाओं के साथ कांग्रेस

प्रियंका गांधी ने अनाचार सहने वाली महिलाओं को इसलिए टिकट दिया है ताकि वो अपने साथ हुए अत्याचार के लिए लड़ सकें। जो उनके साथ हुआ है वो दूसरी महिलाओं के साथ न होने दें। ऐसे में प्रियंका का कहना है कांग्रेस ऐसी महिलाओं के साथ है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *