दंतेवाड़ा। जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आ रही हैं जहाँ 4 लोगों ने मिलकर एक 60 साल के बुजुर्ग की दर्दनाक हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। तथा वहीं मामला 5 जनवरी का है। वारदात के 6 दिन बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तो वहीं बताया जा रहा है कि, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग को कुल्हाड़ी से मार-मार कर अधमरा कर दिया गया था। जिसकी जगदलपुर डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को पुलिस ने प्रेस वार्ता लेकर मामले का खुलासा किया है। ASP राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि, चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है। मामला कुआकोंडा थाना क्षेत्र का है।
तथा वहीं मिली जानकारी के मुताबिक, जिले के छोटे गुडरा का रहने वाला गगन उर्फ गंगा मंडावी (37) अपने घर में दारू पार्टी रखा था। इस दारू पार्टी में गांव के ही हिड़मा मंडावी (60) (जिसे मारा गया) और एक अन्य ग्रामीण हूंगा कलमू (50) को भी बुलाया गया था। तीनों ने मिलकर जमकर दारू पीकर वारदात को अंजाम दिया है।
CG News: जादू टोने के शक में बुजुर्ग की कुल्हाड़ी मारकर हत्या का ऐसे हुआ खुलासा…

