रायपुर वॉच

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष साहू पहुंचे रतनपुर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Share this

 

रतनपुर__अम्बिकापुर से वापस रायपुर लौटते वक्त अचानक अपने अल्प प्रवास पर धार्मिक नगरी रतनपुर पहुँचें भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू का स्थानीय स्थित रेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गाजे बाजे एवं आतिशबाजी के मध्य भब्य एवं आतिशी स्वागत किया, इस अवसर पर उपस्थित भाजपा एवं भाजयुमों के कार्यकर्ताओं से उन्होंने संगठन एवं उसके आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि उनका मिशन छत्तीसगढ़ में फिर से भाजपा की सरकार बनाना है उन्होंने उपस्थित कार्यकर्तायों से आम जनता एवं उनसे जुड़े हरेक मुद्दे को सड़क से लेकर संसद तक उठाने की अपील करते हुए कहा कि संगठन में बड़ी ताकत होती है ऐसे में युवा मोर्चा अगर ठान ले कि छत्तीसगढ़ की वर्तमान कांग्रेस सरकार को सत्ता से फिर बाहर करना है तो इस कार्य को पूरा करने कोई ताकत युवाओं को नही रोक सकती,उन्होंने बिलासपुर जिले में संगठन के माध्यम से होने वाले आगामी कार्यक्रमो के बारे में विस्तार से जानकारी देते प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस एवं भूपेश बघेल की सरकार में हो रहे भ्रष्टाचार एवं प्रत्येक कार्यालयों में मची लूट एवं प्रदेश में सरकार के इशारे पर हो रहे धर्मांतरण पर भाजपा कार्यकर्ताओं को सजग रहने की अपील की, इस अवसर पर रतनपुर से सुधाकर तम्बोली ज्ञानेंद्र कश्यप पवन पाठक दीपेश जलकारे कुनाल सारथी दीपक सिंह ठाकुर नीरज यादव राहुल कश्यप संजय यादव एवं चंद्रदीप साहू तथा बिलासपुर से वैभव जायसवाल अनमोल झा रितेश अग्रवाल महर्षि वाजपेयी केतन सिंह सिद्धार्थ शुक्ला राहुल सराफ शिवराज साहू टिकू ताम्रकार सहित बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य उपस्थित रहे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *