रायपुर वॉच

PM की सुरक्षा पर मचा बवाल, तो CM बघेल ने एजेंसिज़ पर खड़े किये सवाल

Share this

रायपुर। पंजाब में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक मामले में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कहा कि पूरे देश में पीएम की सुरक्षा की चर्चा हो रही है। उनकी सुरक्षा में बिल्कुल भी चूक नही होना चाहिए। हमने प्रधानमंत्रियों को खोया है। उनकी सुरक्षा देश की सबसे मजबूत सुरक्षा दी जाती है। लेकिन सुरक्षा की चूक मामले में भाजपा की तरफ से बयानबाजी ठीक नही है।

उन्होंने कहा कि मौसम की जानकारी सबको होती है। आजकल मोबाइल से भी मौसम की जानकारी मिलती है। क्या दिल्ली से जब भटिंडा जाना था तो क्या उनके कार्यालय में मौसम की जानकारी नही ली गई? पंजाब पुलिस को तीन जगह सुरक्षा की जानकारी दी गई थी। तीनों जगह सुरक्षा देने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की थी। राज्य ने सुरक्षा दी भी गई। लेकिन पीएम ने एयरपोर्ट पर कहा हम बाय रोड जाएंगे। कभी कोई पीएम 130 किलोमीटर बाय रोड गए है।

भूपेश बघेल ने आगे कहा कि आपके आईबी और सूचनातंत्र फेल था। ऐसा कौनसा जरूरी कार्यक्रम था जो कैंसिल नही हो सकता था। मौसम के कारण बहुत से कार्यक्रम कैंसिल हुए है कांग्रेस ने भी किया। मुख्य बात यह है कि वहां भीड़ ही नही थी। सबको पता है पंजाब के किसान आन्दोलण में थे। वहां के लोग और किसान भाजपा से नाखुश है। क्या पीएम की गाड़ी में काली झंडे दिखाए गए? ऐसा क्या हुआ जो पीएम बयान दे रहे है सीएम को धन्यवाद देना की जिंदा बच गया? विशुद्ध रूप से राजनीति कर रहे है पीएम। इसके पहले भी जाम में फसे है दिल्ली में भी जाम में फसे तब कहते थे कि पीएम भी आम आदमी ही है …

सीएम ने कहा आज पंजाब में दलित मुख्यमंत्री बना है, इसलिए आपको बर्दाश्त नही हो रहा इसलिए राजनीति की जा रही है।
भाजपा को समझ आ गया है कि पंजाब और राजिस्थान हार रहे है इसलिए राजनीति कर रहे है।

सीएम ने सवाल पूछते हुए कहा क्या भारत सरकार के अदिकारियो को पता नही था कि मौसम खराब है। आप पहले हैलीकॉप्टर से जाने वाले थे। लेकिन आओ सड़क मार्ग से जाएंगे। यह पहले क्यो नही बताया। छत्तीसगढ़ के झीरम में हमारी पूरी पीढ़ी खत्म हो गई, वहां सुरक्षा देनी थी लेकिन वहां सुरक्षा नही थी। आज चुनाव होने के कारण इतनी नीचे आ जाएंगे। पीएम की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है देश का प्रधानमंत्री है देश पहले, पार्टियां बाद में, दिल्ली से निकलने के पहले सड़क मार्ग से जाने की सूचना नही दी गई। तो किस पर कार्रवाई करेंगे। पाकिस्तान बॉर्डर से 10 किलोमीटर दूर सड़क मार्ग से जाने की जानकारी क्यो नही दी गई। आपको जान का खतरा था तो आप गए ही क्यो ? केवल राजनीति के कारण ही यह सब हुआ है, जिस पद पर पीएम बैठे है उस जगह पर बैठकर यह सब नही करना चाहिए।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *