रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में शनिवार को 9 महिला नक्सलियों समेत 44 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया. आज शनिवार को लगभग 350 ग्रामीण करीगुंडम गांव स्थित सुरक्षाबलों के शिविर में पहुंचे और उन्होंने नक्सलियों का आत्मसमर्पण कराया. ये नक्सली जिले के चिंतागुफा, चिंतलनार और भेजी क्षेत्र में विभिन्न घटनाओं में शामिल थे.
सुकमा जिले के पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने बताया कि जिले में चल रहे पूना नर्कोम (नई सुबह- नई शुरुआत) अभियान से प्रभावित होकर और शोषण, अत्याचार, भेदभाव और स्थानीय आदिवासियों के साथ होने वाली हिंसा से त्रस्त होकर 44 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया

