गंडई । जिला राजनांदगांव के अंतर्गत मोहगांव थाना के पहाड़ी मानपुर के पास कार पुल से गिरी है । गाड़ी में 6 लोग सवार थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 3 लोगो की मौत हो गयी है । सूत्रों से आयुष देवांगन उम्र 21 साल, रायपुर आयुष साहू, उम्र 19 साल, कोंडागांव, धनेश्वरी खरे, उम्र 20 साल, रायपुर निवासी होने की जानकारी नही मिल पाई है । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 2 भर्ती है । 1 चल फिर रहा है । तीनो को बाहर रिफर किया जा रहा है । घायलों के नाम मधु राय सिंह, उम्र 18 साल, रायपुर, ऋषि सिंह राजपूत, उम्र 22 वर्ष, करन वथावन, उम्र 26 साल, रायपुर को रिफर किया गया है । गंडई पुलिस ने बताया कि एफआईआर दर्ज नही किया है । पुलिस की जांच जारी है ।
कार पुल में गिरी, 3 की मौत, 3 घायल

