देश दुनिया वॉच

7th Pay Commission: कर्मचारियों को मिला नए साल का तोहफा! DA में हुआ 3% का इजाफा…एरियर पर भी आया फैसला

Share this

7th Pay Commission Update: नए साल में कर्मचारियों के लिए खुशखबरी (7th Pay Commission Latest News) है. सरकार ने एक बार फिर कर्मचारियों के डीए और डीआर (DA DR Hike) में 3% की बढ़ोतरी की है. ये बढ़ोतरी 1 जुलाई 2021 से लागू होगी. कर्मचारियों के बीच इस घोषणा के बाद खुशी की लहर है.

डीए और डीआर में 3% की बढ़ोतरी 

दरअसल, केंद्र सरकार ने पहले ही अपने कर्मचारियों के डीए (DA Hike) को 31% कर दिया है. अब इसी क्रम में ओडिशा राज्य सरकार (Odisha State Government) ने भी कर्मचारियों के डीए और डीआर में इजाफा किया है. अब ओडिशा के कर्मचारियों को भी केंद्रीय कर्मचारियों की तरह 31% डीए और डीआर का लाभ मिलेगा.

ओडिशा  के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुक्रवार को राज्य के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में 3% बढ़ोतरी की घोषण की है. मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, इस फैसले से राज्य के करीब 7.5 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ होगा.

30 प्रतिशत पर भी मुहर 

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने सातवें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों को 30 प्रतिशत का एरियर देने का भी फैसला किया है. कर्मचारियों को जनवरी 2016 से अगस्त 2017 के बीच बढ़े हुए वेतन का 50 प्रतिशत बकाया मिलेगा. इस फैसले का लाभ राज्य के छह लाख कर्मचारियों को होगा. यानी नए साल के शुरुआत से ही कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो गई है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *