रायपुर वॉच

4 जनवरी को चुना जाएगा महापौर… नगर निगम के प्रथम सम्मेलन की अधिसूचना जारी

Share this

बीरगांव नगर निगम का नया महापौर 4 जनवरी को चुन लिया जाएगा। इससे पहले नव निर्वाचित पार्षदों को पद की शपथ दिलाई जाएगी। रायपुर कलेक्टर ने नगर निगम के प्रथम सम्मेलन की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ की महापौर के नाम पर आम सहमति बनाने की कवायद जोर पकड़ रही है। चुनाव के नये नियमों के हिसाब से महापौर का चुनाव पार्षदों में से ही किया जाना है।

रायपुर कलेक्टर ने अधिसूचना के साथ कार्यक्रम विवरण जारी किया है। इसके मुताबिक 4 जनवरी 2022 को बीरगांव नगर निगम का पहला सम्मेलन होगा। यह सम्मेलन नगर निगम के सभागार में सुबह 10.30 बजे से प्रस्तावित है। सभा शुरू होते ही सबसे पहले नव निर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई जाएगी। उसके तुरंत बाद 11.30 बजे से महापौर, पद के लिए नामांकन शुरू होंगे। 12.15 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच और आपत्तियों का निपटारा होगा। आवश्यक हुआ तो तुरंत मतदान शुरू होगा और 1 बजे तक मतदान पूरा करा लिया जाएगा।

1.30 बजे तक मतगणना के बाद परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी। उसके बाद दो बजे से सभापति की निर्वाचन प्रक्रिया शुरू होगी। 2.30 बजे तक नामांकन होगा। 2.45 तक नामांकन पत्रों की जांच और आपत्तियों का निपटारा होगा। जरूरी हुआ तो 3.30 बजे तक मतदान करा दिया जाएगा। चार बजे शाम तक सभापति का चुनाव भी पूरा हो जाएगा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *