Coronavirus Latest New Variant Delmicron: दक्षिम अफ्रीका में बीते महीने कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन (Coronavirus Omicron Variant) आया था जिसके बाद दुनियाभर के कई देशों में इसे वेरिएंट के मामले देखने को मिल रहे हैं. इस बीच भारत में भी ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और राज्य व केंद्र सरकार के लिए यह वेरिएंट चिंता का विषय बन चुका है. इस बीच कोरोना का नया वेरिएंट अब सामने आ चुका है.
इस नए वेरिएंट का नाम डेल्मीक्रॉन (Coronavirus Variant Delmicron) बताया जा रहा है. अमेरिका और यूरोप में बढ़ रहे कोरोना के मामलों के पीछे इसे ही जिम्मेदार माना जा रहा है. बता दें कि डेल्मीक्रॉन डेल्टा और ओमिक्रॉन वेरिएंट का संयोजन यानी इनसे मिलकर बना है, जो और भी अधिक तेजी से फैलता है. हालांकि आशंका जताई जा रही है कि यूरोप के कई देशों में डेल्मीक्रॉन के कारण ही संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं.

