प्रांतीय वॉच

प्रदेश में कांग्रेस का लहरा रहा परचम…कई निकायों के परिणाम आए सामने

Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 4 नगर निगम सहित कुल 15 निकायो में मतदान की प्रक्रिया 20 दिसंबर को पूरी होने के बाद आज मतगणना शुरु हो चुकी है। रायपुर के बीरगांव में कांग्रेस आगे चल रही थी, लेकिन फिलहाल मतगणना रोक दी गई है। बताया जा रहा है कि वहां पर एक मतपेटी खुली मिली है, जिसके बाद हंगामा हो गया और मतगणना रोक दिया गया है।

कोंटा में कांग्रेस की एकतरफा जीत

वहीं सुकमा के कोंटा में कांग्रेस ने प्रचंड जीत हासिल की है। 14 सीटों में कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। वहीं 1 सीट ही भाजपा प्रत्याशी ने जीता है। वार्ड क्रमांक 5 में भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई है।

बेमेतरा के मारो नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने 5 वार्डों में कांग्रेस की जीत हुई है। 4 में बीजेपी ने जीत दर्ज की है। बीजापुर के भोपालपटनम के वार्ड 15 में कांग्रेस आगे चल रही है। 13 सीटों में कांग्रेस की बढ़त और 2 पर BJP को लीड मिल रही है।

कोरिया के बैकुंठपुर और शिवपुर चरचा में कांग्रेस कई वार्डो में आगे। BJP के पूर्व नपा अध्यक्ष शैलेश शिवहरे चल रहे पीछे। बैकुंठपुर नपा में 6 वार्डों में कांग्रेस, 3 में भाजपा और 1 में निर्दलीय आगे हैं, तो खैरागढ़ वार्ड 7 से भाजपा के अजय जैन जीते गए हैं।

कोण्डागांव– कांग्रेस और बीजेपी मैदान में आमने सामने। मतों की गणना में कांग्रेस आगे चल रही है, तो बिलासपुर पहले राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी शेख असलम 748 वोटो से आगे। कांग्रेस 935, भाजपा 187, निर्दलीय 10 पर है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *