संतोष ठाकुर : तखतपर।छत्तीसगढ़ व्याख्याता संघ द्वारा व्याख्याता से प्राचार्य पद पर पदोन्नति और प्राचार्य से उपसंचालक पद पर पदोन्नति सहित 6 सूत्रीय मांगो के समर्थन में द्वितीय चरण के आंदोलन में जिला मुख्यालय में प्रदर्शन कर राज्यपाल, मुख्यमंत्री,शिक्षा मंत्री, प्रमुख सचिव और सचिव के नाम 23 दिसंबर को ज्ञापन सौपेंगे। प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा, प्रवक्ता जितेंद्र शुक्ला और महामंत्री राजीव वर्मा ने बताया कि प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 8 वर्षो से पदोन्नति नही हुई है। 90 प्रतिशत स्कूलों में प्रभारी प्राचार्य कार्यरत है। जिसे स्कूलों में गुणवत्ता प्रभावित हो रही है।इसके कारण विभाग में भ्रष्टाचार को भी बढ़ावा मिल रहा है।अभी प्रदेश के 17 जिलों में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी पदस्थ है। पदोन्नति हेतु 3000 से अधिक पद रिक्त है। जबकि वरिष्ठ प्राचार्य और व्याख्याता सेवानिवृति के कगार पर है। साथ ही 8 वर्ष में हजारों व्याख्याता सेवानिवृत हो गए है।व्याख्याताओं को प्राचार्य पद पर पदोन्नति करने से शासन को कोई भी वित्तीय भार नहीं आएगा ।क्योंकि सभी वरिष्ठ व्याख्याता ,प्राचार्य के बेसिक सैलरी के पार कर चुके है।शासन, व्याख्याता और प्राचार्यो के जायज मांगों की पूर्ति नहीं करती। तो स्कूल शिक्षा विभाग के प्राचार्य और व्याख्याता अनिश्चित कालीन हड़ताल में जाने बाध्य होंगे ।
छत्तीसगढ़ व्याख्याता संघ द्वारा 6 सूत्रीय मांगो के समर्थन और सचिव के नाम कल सौपेंगे ज्ञापन
