रायपुर। राजधानी में पुरानी रंजिशों को लेकर कुछ बदमाशों ने बीजेपी पार्षद प्रमोद साहू के दफ्तर में घुसकर तोड़फोड़ करने का, मामला सामने आया है। इसके बाद देवेन्द्र नगर थाने में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। मिली जानकारी के मुताबिक़, इस वारदात में वार्ड के ही कुछ युवकों का हाथ बताया जा रहा है। इसके बाद जाँच में जुटी पुलिस मंगलवार की सुबह पार्षद कार्यालय पहुंचकर मामले की पतासाजी कर रही है। साथ ही घटना के वक्त मौजूद लोगों से भी पूछताछ जारी है।
BJP पार्षद के ऑफिस में, बदमाशों ने किया तोड़फोड़….

