नई दिल्ली। गुजरात में महिलाओं के लिए आत्मनिर्भर बनने के लिए एक बड़ा मौका सामने आया है। ईटीओ मोटर्स ने गुजरात स्थित भारत की इकलौती ईवी सिटी केवड़िया में 50 इलेक्ट्रिक तीन-पहिया चलाना शुरू कर दिया है। जिसे केवल वहां कि महिलाएं ही चलाएंगी। ये महिलाओं के लिए बेहद ही शानदार मौका है। ईटीओ ने स्टेच्यू ऑफ यूनिटी एरिया डेवेलपमेंट एंड टूरिज्म अथॉरिटी के साथ साझेदारी में इलेक्ट्रिक तीन-पहिया चलाने का फैसला लिया है. इस कंपनी ने अगले 6 महीने में 350 से ज्यादा इलेक्ट्रिक ऑटो पेश करने का प्लान बनाया है।
केवड़िया में चलाए जाने वाले सभी 50 ट्राइलक्स इलेक्ट्रिक तीन-पहिया पूरी तरह महिलाओं द्वारा चलाए जाएंगे। ईटीओ ने केवड़िया में ट्राइलक्स नाम के एल5 इलेक्ट्रिक ऑटो सड़कों पर उतारे हैं। ट्राइलक्स को एक बार चार्ज करने पर 138 किमी तक चलाया जा सकता है और इसके साथ ड्राइवर और पैसेंजर दोनों के लिए सीटबेल्ट दिए गए हैं। इसके अलावा अडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट, रियर क्रैश गार्ड, 13-इंच के पहिये और दमदार सस्पेंशन दिए गए हैं।ईटीओ मोटर्स के मैनेजिंग डायरेक्ट और सीईओ, एल के रावल ने कहा, “हम केवड़िया को भारत का पहला सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहन चलाने वाला शहर बनाने में योगदान देते हुए बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं. इसके अलावा देशभर में कई और प्रोजेक्ट के अंतर्गत पैसेंजर और लॉजिस्टिक यातायात के लिए हम इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध करा रहे हैं. हम स्टेच्यू ऑफ यूनिटी एरिया डेवेलपमेंट एंड टूरिज्म अथॉरिटी के साथ साझेदारी करके बहुत खुश है और इससे प्रधानमंत्री के विजन को और बढ़ावा मिला है.”

