स्पोर्ट्स वॉच

MS Dhoni: नए ऐड शूट के लिए धोनी का‌ स्पेशल

Share this

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हों लेकिन अक्सर सोशल मीडिया के जरिए वो चर्चा में बने रहते हैं। अब एक बार फिर कैप्टन कूल अपने ऐड शूट को लेकर चर्चा में है। दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में ऐड शूट के लिए मुंबई के गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी गए। इस दौरान वहां कैप्टन कूल ने बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के साथ फोटो भी खिंचवाई। अब ये तस्वीर काफी वायरल हो रही है।बता दें, इस तस्वीर में महेंद्र सिंह धोनी के साथ ही अभिनेता पंकज त्रिपाठी और सीमांत लोहानी भी दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में धोनी का शानदार लुक देखा जा सकता है। चिट्टू भैया के नाम से जाने-जाने वाले सीमांत लोहानी धोनी के बचपन के दोस्त हैं। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। लोग जमकर इसपर कमेंट भी कर रहे हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *