देश दुनिया वॉच

कटरीना कैफ और विकी कौशल ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए अपने वेडिंग फोटोज, कैप्शन में लिखी ये बात

Share this

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ और विकी कौशल के वेडिंग फोटोज का फैन्स को बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में अब सभी का ये इंतजार पूरा हो गया है। कटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम पर अपने वेडिंग फोटोज शेयर किए हैं। इन तस्वीरों में एक ओर जहां विकी और कटरीना एक साथ नजर आ रहे हैं। दुलहन के लिबास में कटरीना बेहद खूबसूरत दिख रही हैं तो वहीं विकी कौशल भी काफी डैशिंग दिख रहे हैं। तस्वीरों में दोनों का एक दूसरे के लिए प्यार साफ देखा जा सकता है। किसी तस्वीर में दोनों खिलखिलाते हुए हंस रहे हैं तो वहीं किसी तस्वीर में दोनों एक दूसरे की आंखो में डूबे दिख रहे हैं। ये तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Chhattisgarh Crimes

क्या है पोस्ट का कैप्शन

कटरीना कैफ और विकी कौशल ने इंस्टाग्राम पर कुल चार तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही दोनों ने फोटोज के कैप्शन भी एक जैसे ही लिखे हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए कपल ने कैप्शन में लिखा, ‘हमारे दिल में सिर्फ प्यार और आभार हर चीज के लिए जो हमें इस पल तक साथ लाया। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है, चूंकि हम एक नई पारी एक साथ शुरू करने जा रहे हैं।’

फैन्स और सितारे दे रहे शुभकामनाएं

विकी कौशल और कटरीना कैफ के इन फोटोज को फैन्स के साथ ही साथ सितारे भी पसंद कर रहे हैं। रकुल प्रीत, विक्रांत मैसी, सारा अली खान, मानुषी छिल्लर, नीना गुप्ता समेत कई सितारों ने कपल को शुभकामनाएं दी हैं। वहीं ये तस्वीरें तेजी से वायरल होना भी शुरू हो गई हैं। बता दें कि फैन्स भी दोनों को कमेंट्स के जरिए शुभकामनाएं दे रहे हैं और दोनों की खूब तारीफें कर रहे हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *