तापस सन्याल : भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई-03 चरौदा के आयुक्त कीर्तिमान सिंह राठौर के निर्देशानुसार राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना में गठित महिला स्व सहायता समूहो द्वारा आगामी निगम चुनावों में शत प्रतिशत मतदान करने जन जागरण रैली का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा विगत दिनांक 03-12-2021 से प्रारंभ कर निरंतर ऐसी सभाओं / रैली का आयोजन क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में किया जा रहा है। जिससे मतदान करने की प्रेरणा एवं अधिकार के प्रति जन मानस में जागरूकता का संचार हो। इस कार्य में आजीविका मिशन के मिशन प्रबंधक आदित्य भटनागर, सी.ओ. कुंती वर्मा, यशवंत सिंह राजपुत, सुषमा पाण्डेय सहित समस्त महिला समूह बडी संख्या में उपस्थित रहे । यह मतदाता जागरूकता अभियान निगम क्षेत्र में घर घर जाकर किया जा रहा है। यह जानकारी निगम जनसंपर्क विभाग से विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा प्रदान की गई।
महिला स्व सहायता समूहो द्वारा आगामी निगम चुनावों में शत प्रतिशत मतदान करने जन जागरण रैली का किया आयोजन
